Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : दीपावली की रात अराजकता, युवक की बाइक में लगाई आग, CCTV भी कैमरा तोड़ा(वीडियो)


दीपावली की रात हल्द्वानी के राजपुर क्षेत्र में अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। श्याम जनरल स्टोर के पास रहने वाले युवक विशाल की बाइक में कुछ अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। इतना ही नहीं, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया, जिससे आरोपियों की पहचान करना मुश्किल हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है और वे पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]