Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: डिप्टी कलेक्टर नवाजिश और तहसीलदार सचिन ने अवैध बंगाली क्लीनिक को किया सील, झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप

हल्द्वानी: शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों के खिलाफ आज प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खलिक, तहसीलदार सचिन कुमार और डिप्टी सीएमओ हल्द्वानी के नेतृत्व में गौलापार क्षेत्र के किशनपुर, कुंवरपुर, मदनपुर और खेड़ा में प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत डिप्टी सीएमओ द्वारा एक अवैध रूप से संचालित बंगाली क्लीनिक को बंद कराते हुए उसका चालान किया गया।

इसके अलावा, इन क्षेत्रों में संचालित पांच मेडिकल दुकानों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित दुकानदारों को ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। डिप्टी कलेक्टर नवाजिश ने बताया ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]