Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- CPU ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लौटाया गुम हुआ मोबाइल

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा तिराहे पर ड्यूटी के दौरान सीपीयू के जंबो प्रभारी जगदीश राम कोहली और उनके सहयोगी जवान गंगा सिंह ने ईमानदारी और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। चेकिंग के दौरान उन्हें एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला।थोड़ी देर बाद मोबाइल के मालिक ने उसी फोन पर कॉल किया। सीपीयू टीम ने तुरंत मालिक को कुसुमखेड़ा तिराहे बुलाया और मोबाइल उसे सुरक्षित लौटा दिया।मोबाइल फोन पाकर उसके मालिक ने राहत महसूस की और सीपीयू जवानों का दिल से धन्यवाद किया। यह घटना न केवल पुलिस की सतर्कता और ईमानदारी को उजागर करती है, बल्कि जनता के बीच विश्वास और सकारात्मकता बढ़ाने का काम भी करती है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]