Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित बोले बड़े दिल वाला है अपना विधायक सुमित

कांग्रेस पार्टी ने हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता ललित जोशी को प्रत्याशी घोषित कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। टिकट मिलने के बाद ललित जोशी ने सबसे पहले गोल्ज्यू देवता के मंदिर में आशीर्वाद लिया, जो उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव को दर्शाता है। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात की और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश ने उनके ऊपर भरोसा कर बड़ा दिल दिखाया है।

विधायक सुमित हृदयेश ने इस अवसर पर कहा कि यह टिकट केवल ललित जोशी का नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस संगठन का है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की एकजुटता और मजबूत रणनीति के साथ ललित जोशी हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

ललित जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले एक दशक से नगर निगम भ्रष्टाचार की चपेट में है और अब समय आ गया है कि हल्द्वानी की जनता बदलाव लाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे नगर निगम को पारदर्शी और जनहितकारी बनाएंगे। इस मौके पर सैकड़ों समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जो आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए मजबूती का संकेत देते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]