Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कमिश्नर दीपक रावत ने इस महत्वपूर्ण विषय पर नगर आयुक्त,सिटी मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम से तीन दिन में मांगी आख्या…

हल्द्वानी 26 मई 2025 (सूवि)*यू.यू.एस.डी.ए. द्वारा हल्द्वानी शहर में पेयजल एवं सीवर के कार्यों के दौरान खोदी गई सडकों के निरीक्षण के लिए नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी तीन दिनों के भीतर स्पष्ट निरिक्षण कर फोटोग्राफ सहित आख्या देना सुनिश्चित करें। आयुक्त*

आयुक्त/ सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा कि हल्द्वानी शहर में उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) द्वारा पेयजल एवं सीवर के कार्यों को सम्पादित किये जाने हेतु काफी स्थानों पर सड़कों को खोदा गया है। इस सम्बन्ध में संज्ञान में आया कि खुदी हुई सड़कों को तत्काल नही भरा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान खोदे हुये स्थानों को तत्काल भरने के कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिये गये थे।
उन्होंने कहा कि 23 मई को समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के द्वारा बताया गया कि हल्द्वानी शहर में किये जा रहे कार्यों में कहीं पर भी सड़कैं खुदी हुई नही हैं।
आयुक्त ने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के द्वारा किये जा रहे कार्याें के निरीक्षण के लिए नगर आयुक्त नगर निगम, नगर मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश दिये हैं कि शहर में (यूयूएसडीए) के द्वारा किये जा रहे कार्याे का अपने-अपने क्षेत्र निर्धारित कर तीन दिवस के अन्तर्गत फोटोग्राफ्स के साथ स्पष्ट आख्या देना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]