Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कमिश्नर दीपक रावत के जनता मिलन में पहुंचा महिला से धोखाधड़ी का मामला, राष्ट्रीय बैंक के मैनेजर समेत अन्य लोग संगठित धोखाधड़ी में शामिल

हल्द्वानी: हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता पहुंचे, जिसके बाद आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने एक-एक कर सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और समाधान की दिशा में तत्काल कदम उठाए।

महिला से 10 लाख की धोखाधड़ी पर सख्त रुख

कार्यक्रम में भगीरथी जोशी नामक महिला ने 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया। प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित गिरोह से जुड़ा पाया गया है, जिसमें हल्द्वानी के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट, बैंक मैनेजर सुनील कुमार और दिल्ली निवासी ‘फाइनेंस केयर’ कंपनी के प्रमुख अंकुर अग्रवाल का नाम सामने आया है। आरोप है कि महिला की संपत्ति को 2.58 करोड़ रुपये में बेचने और लोन के माध्यम से प्राप्त धनराशि को साजिशन बांटने की कार्रवाई की गई। आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाने और दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पत्रकारों के लिफ्ट में फंसने पर सुरक्षा जांच के निर्देश

हाल ही में चंदन डायग्नोसिस भवन की लिफ्ट में पत्रकारों के फंसने की घटना को लेकर आयुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने भवन स्वामी से जवाब तलब किया है और सभी लिफ्टयुक्त भवनों में तकनीकी जांच व लिफ्ट ऑपरेटर की तैनाती अनिवार्य करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए हैं।

वॉलिंटियरों को भुगतान न करने पर कार्रवाई के आदेश

राष्ट्रीय खेलों में सेवा दे चुके 70 वॉलिंटियरों ने भुगतान न मिलने की शिकायत की। जांच में पाया गया कि फर्म को भुगतान किया जा चुका है, लेकिन देहरादून की एजेंसी ने वॉलिंटियरों को भुगतान नहीं किया। इस पर आयुक्त ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को जांच कर संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

चाय बागान भूमि विवाद में त्वरित जांच का आश्वासन

एक शिकायतकर्ता ने बताया कि लीज समाप्त होने के बावजूद भवन निर्माण की अनुमति नहीं मिल रही, जिससे खरीदारों को नुकसान हो रहा है। इस पर आयुक्त ने संबंधित पक्षों को तलब कर जांच व समाधान का आश्वासन दिया।

अन्य शिकायतों का समाधान भी मौके पर

कार्यक्रम में भूमि पैमाइश, संपत्ति धोखाधड़ी, पारिवारिक मुआवजा जैसी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया और अधिकतर मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया।

मिलावटखोरों और अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश

आयुक्त ने नगर आयुक्त ऋचा सिंह को निर्देश दिए कि मिलावटखोरों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जाए। उन्होंने मुख्य मार्गों पर ठेले लगाने से हो रहे यातायात अवरोध पर चिंता जताते हुए निर्देश दिए कि बिना सत्यापन और नगर निगम में पंजीकरण के कोई भी ठेला नहीं लगेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]