Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सीएम पुष्कर धामी के जन्मदिन पर अभ्युदय एक परिवर्तन संस्था ने आयोजित किया चिकित्सा शिविर

अभ्युदय एक परिवर्तन संस्था के तत्वाधान में संगम बैंक्वेट हॉल नवाबी रोड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक लोगो ने अपने स्वास्थ जांच करवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रफुल चांद पंत (चीफ जस्टिस मेघालय एवम सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जज) एवम प्रदीप जोशी (अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग) ने किया, जिसमे BP, Sugar, ECG Cholesterol, BMD, Thyroid आदि का जांच मुफ्त में किए गए। इस स्वास्थ शिविर में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ आदि चिकित्सक मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली से आए और सभी की मुफ्त जांच कर सफल आयोजन के लिए अभ्युदय एक परिवर्तन संस्था का धन्यवाद किया।अभ्युदय एक परिवर्तन संस्था के संरक्षक भुवन जोशी एवम अध्यक्ष विनोद तिवारी ने सभी सहयोगी एवम संस्थान के पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया। इस कार्यक्रम में नगर निगम मेयर जोगेंद्र रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पार्षद दीपक दानी, सौरभ भट्ट, संजय दुमका, विनीत तिवारी, भुवन भट्ट, गोपाल भट्ट, भुवन तिवारी, अजय भट्ट समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]