Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सीएम पुष्कर धामी कल दौरा,इस कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग…

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 2 अप्रैल 2026,गुरुवार को जनपद नैनीताल के रामनगर के एकदिवसीय भ्रमण पर पहुंच रहे हैं।
प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री, दिनांक 2 अप्रैल को पूर्वाह्न 10:45 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 11:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर अग्रवाल सभा रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026, में प्रतिभाग करने के उपरांत दोपहर 12:30 बजे वहां से हनुमान धाम छोई रामनगर को प्रस्थान करेंगे। जहां श्री हनुमान जयंती के अवसर पर, दर्शन-पूजन व भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात वहॉं से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचकर,वहॉं से हैलीकॉप्टर से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]