Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री धामी का यूथ कांग्रेस ने किया विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखिए वीडियो।

यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृव सीएम धामी के हल्द्वानी दौरे का जोरदार विरोध किया, इस दौरान युवाओं को रोजगार दो, आईएसबीटी का निर्माण करो, मंहगाई से निजात दिलाओ मुख्यमंत्री वापस जाओ, टूटी सड़के ठीक करो, मुख्यमंत्री जी चुवानी दौरे बन्द करो जैसे जमकर नारे लगाये ।

इस दौरान पुलिस को कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिये कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यूथ कांग्रेस महानगर हेमन्त साहू ने कहा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी है। मुख्यमंत्री चुनावी रैली मे व्यस्त है, सरकार युवाओं को रोजगार देने, मंहगाई में नियंत्रण करने में व शहर की बदहाल सड़के ठीक करने साथ ही आईएसबीटी का निर्माण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता हर बात का हिसाब 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा से लेगी। मुख्यमंत्री जी को चुनावी रैली बन्द कर प्रदेश के हितों के लिये कार्य करना चाहिये। युवा नेता नाजिम आंसरी ने कहाँ सरकार छात्र हितों के साथ खिलवाड़ कर रही छात्र संघ का चुनाव न करवाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

काले झंडे दिखाने वालो में नाजिम आंसरी, विक्रम रन्धावा, सहिल राज, हैप्पी माहेश्वरी, रईस मसूदी, करन कश्यप, जुनैद क़ुरैशी, निर्मल खत्री, सचिन राठौर आदि थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]