Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का हुआ भव्य स्वागत, सीएम धामी और पार्टी नेतृत्व जताया आभार…

हल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे राम सिंह कैड़ा का पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। लामाचौड़ के भाखड़ा से भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले राम सिंह कैड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने पर युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर और गली-गली तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]