Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला का हुआ स्वागत…

भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश मंत्री बनने के उपरान्त श्री कार्तिक हर्बोला जी का आज कार्यकर्ताओं द्वारा “आशीर्वाद समारोह” कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एच एन इंटर कॉलेज हल्द्वानी से वाहन रैली द्वारा हुई जिसका समापन गणपति बैंक्वेट हाल में हुआ.
युवाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका माला पहना व आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।
प्रदेश मंत्री कार्तिक जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं में जोश व भरोसा है, युवा साथी कदम मिलाकर चलेंगे व 2027 में भाजपा को पुनः प्रदेश की सत्ता में लाएंगे। संगठन को मजबूत करेंगे।
जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी ने कहा कि कार्तिक के नेतृत्व में जिले को प्रदेश मै अग्रणी बनाया ऐसे ही प्रदेश मंत्री रहते हुए प्रदेश को उन्नति की और अग्रसर करेंगे और साथ ही आगामी 2027 मै भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनायेंगे
कार्यक्रम में कार्तिक हर्बोला ने पुराने भाजपा के जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को इस स्थिति में पहुंचने में लगा दिया ऐसे कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओ,राम अवतार राजौर,सुंदर लाल मौर्य,मनोहर लाल मिश्रा,सुधांशु श्रोतिय का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया
कार्यक्रम में युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष श्री चंदन सिंह बिष्ट जी, नगर निगम अध्यक्ष श्री गजराज बिष्ट जी , मंडी समिति अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू जी,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला जी,दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य जी ,जिला महामंत्री रंजन बरगली ,प्रदीप जनोटी जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन भट्ट जी, अमित चौधरी मंडल अध्यक्ष हल्दूचौड़ रोहित दुमका,मधुकर श्रोतिया , विशु शर्मा,हर्ष राजौर,बॉबी आर्य,योगेंद्र भट्ट ,लोकेश यादव,उदित चौधरी,हिमांशु सनवाल, करन,रक्षित ,विनोद तिवारी,अमित चौधरी, सहित वरिष्ठ ,युवा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]