Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नहाने गए युवक की नदी में डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Haldwani news नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव नदी से निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हल्दूपोखरा निवासी 25 वर्षीय अनिकेत रैक्वाल पुत्र गोविन्द रैक्वाल अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए भुजियाघाट गया हुआ था। जहां वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी में उतर गया।

इस बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, इस पर उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग नदी की तरफ दौड़े और अनिकेत को बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अनिकेत की डूबने से मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]