Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सड़क किनारे कूड़ा देख नाराज हुए कमिश्नर दीपक रावत, सर्किट हाउस, NHPC के कर्मचारियों और काठगोदाम पुलिस को दिया अल्टीमेटम

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सड़क किनारे कूड़ा फेक जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। आज वह सर्किट हाउस काठगोदाम एक मीटिंग के दौरान रास्ते से जा रहे थे कि अचानक सर्किट हाउस से लेकर काठगोदाम थाना की दीवार तक गंदगी का अंबार पड़ा हुआ था,जिसे देख कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक अपनी गाड़ी रोकी और वह खुद मौके पर पहुंचे। जहां पर सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर को देख वह बेहद नाराज हुए,

सर्किट हाउस की कर्मचारियों से लेकर काठगोदाम थाना पुलिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और सबकों फटकार भी लगाई, जब उन्होंने यह पता लगाया कि कूड़ा कौन फेंकता है तो यह बात सामने आई काठगोदाम थाना में बनाए गए आवासीय परिसर, सर्किट हाउस और एनएचपीसी का सारा कूड़ा सड़क किनारे फेंका जाता है उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस हमारा राज्य अतिथि गृह है। जहां पर मुख्यमंत्री से लेकर तमाम वीआईपी आते हैं, ऐसे में इसके आसपास का क्षेत्र साफ सुथरा होना चाहिए। गंदगी से हमारे राज्य अतिथि गृह की बदनामी होती है। उन्होंने सर्किट हाउस और एनएचपीसी के कर्मचारियों के साथ ही काठगोदाम थाना पुलिस को तत्काल सड़क किनारे की गंदगी को एक घंटे में साफ करने की आदेश दिए हैं। वहीं नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को पत्र जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कहा कि भविष्य में इस तरह की गंदगी दोबारा देखे जाने पर व्यक्तिगत तौर पर उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]