Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आख़िर क्यों मित्र पुलिस का जवान मन्दिर के सामने हुआ मूर्छित (वीडियो)

हल्द्वानी में मित्र पुलिस के जवान का सड़क के किनारे मूर्छित हालत में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, पूरा मामला मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र का है जहां पर प्राचीन शिव मंदिर के पास सड़क किनारे उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही मूर्छित हालत में पड़ा दिख रहा है।

सिपाही ने जमकर शराब पी है, जवान किस वजह से मूर्छित पड़ा हुआ है, या फिर किसी जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया है…? अब यह कह पाना मुश्किल जरूर है, लेकिन मित्र पुलिस का सिपाही सड़क पर जिस तरह से लेटा हुआ है, वह मित्र पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है, आखिर मित्र पुलिस का सिपाही आखिर सड़क के किनारे इस हालत में कैसे पहुंचा, क्योंकि आम लोगों की सुरक्षा का जिम्मा मित्र पुलिस के हाथों है, लेकिन मित्र पुलिस सड़क के किनारे इस तरह से पड़ी मिलेगी तो आम आदमी सुरक्षा कैसे होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]