Connect with us

उत्तराखण्ड

गोदियाल ने कांग्रेस की संभाली कप्तानी, पार्टी ने युवा चेहरे के साथ विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल…

उत्तराखंड कांग्रेस के लिए मंगलवार का दिन काफी अच्छा रहा, उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली है। देहरादून पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक छोलिया नृत्य और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय तक जगह-जगह अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत का जमकर स्वागत हुआ। रोड शो के दौरान दोनों नेताओं के एक लंबे काफिलों ने यह साबित किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी मजबूती से जनता के बीच जाने को तैयार है। कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस के कई विधायक पार्टी के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान गणेश गोदियाल ने पार्टी के अध्यक्ष की कमान संभाली और 2022 में कांग्रेस को सत्ता में वापसी लाने का संकल्प लिया, तो वहीं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा पार्टी एकजुट है, सभी बड़े नेता पूरी एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश की निरंकुश और दमनकारी भाजपा सरकार के इन 5 सालों का कच्चा चिट्ठा जनता के बीच लेकर जाएंगे, 2022 की सत्ता पर काबिज होंगे।

वही आज हरीश रावत काफी आक्रामक मूड में दिखे क्योंकि वह चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष बन गए हैं, जिसके बाद वह अब पूरी ताकत से तराई और पहाड़ के क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वही नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कांग्रेस सभी बड़े नेताओं के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी, जो आलाकमान को मंजूर होगा उसी के आधार पर पार्टी का नेता चुना जाएगा। पार्टी पूरी तरह से एकजुट है, सभी अनुभवी नेताओं का साथ लेकर पार्टी चुनाव में जाएगी। इस दौरान हरीश रावत और प्रीतम सिंह के समर्थकों के बीच कुछ बातों को लेकर मनमुटाव और कहा सुनी हुई। जिसे प्रभारी देवेंद्र यादव और अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सुलझाया।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि अक्सर इस तरह के कार्यक्रमों में अपने-अपने नेता के प्रति समर्थकों आपने-सामने आ जाते है, जो कि सामान्य सी बात हैं। हम आपको बता दे 2022 विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है, लेकिन इन सभी बड़े नेताओं का एकजुट होकर चुनाव लड़ना बेहद जरूरी है। तभी कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो सकती है, क्योंकि प्रदेश की जनता वर्तमान की भाजपा सरकार से बेहद नाराज है, क्योंकि सरकार ने पिछले साड़े चार सालों में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है। वही कुछ बड़े कामकाज को रोककर विकास विरोधी होने का सबूत भी दिया है।

ऐसे में जनता के सामने कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका में है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता के बीच जाकर भाजपा की हकीकत से वाकिफ करवाना होगा। क्या जनता का विश्वास एक बार फिर से कांग्रेस हासिल कर सत्ता में लौट पाएगी…?

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]