Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : 15 दिन से नहीं पहुंची गैस सिलेंडर की गाड़ी, जीतपुर नेगी की जनता में आक्रोश

जीतपुर नेगी क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। गैस की गाड़ी न पहुंचने से रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी मंजू देवी ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से गैस गाड़ी का इंतजार कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हुई। हालात इतने खराब हैं कि बच्चे रोज सड़क पर गैस गाड़ी का इंतजार करते नजर आते हैं। वहीं सरिता देवी का कहना है कि गैस खत्म होने के कारण खाना बनाने में दिक्कत हो रही है और परिवार को संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि डोर-टू-डोर गैस वितरण पूरी तरह ठप हो चुका है, जबकि अधिकारी केवल गोदामों का निरीक्षण कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है।

क्षेत्र के कई लोग बार-बार सरस मार्केट स्थित इंडियन गैस कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन वहां केवल नाम और नंबर लिखने के अलावा कोई समाधान नहीं मिला। लोगों का कहना है कि न तो समय पर सिलेंडर मिल रहा है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि जीतपुर नेगी क्षेत्र के अधिकांश उपभोक्ता सरस मार्केट इंडियन गैस सर्विस और क्षितिज गैस सर्विस से जुड़े हैं, लेकिन इन दोनों एजेंसियों की ओर से लंबे समय से आपूर्ति बाधित है।

गुस्साए ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे संबंधित अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]