Connect with us

उत्तराखण्ड

मात्र सात सौ के लिए झोंके चार राउंड फायर, दो दोस्तों के बीच फिर हुआ क्या…

यहां के प्रीतनगर के बाद अब प्रीत विहार फायरिंग को लेकर चर्चा में आ गया है। मामला ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है, जहां शुक्रवार की रात दो दोस्तों के बीच सिर्फ सात सौ रूपयों को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि एक पक्ष ने चार राउंड फायर हवा में झोक दिए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई, ममाला पुलिस तक पहुंच ही गया, अब पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रावाई की बात कह रही है।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र ​में आने वाली प्रीत विहार कॉलोनी के दो दोस्तों में सात सौ रूपये के लेन देन को लेकर उस समय विवाद हो गया जब एक दोस्त दूसरे के घर अपने रूपये मांगने पहुंच गया। बात गाली गलौच से होते हुए मारपीट तक जा पहुंची, इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया, दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आ धमके और हवा में चार राउंड फायर झोंक दिए। फिर कुछ समय बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। रुद्रपुर कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि अब तक की छानबीन में मामला आपसी लेनदेन का बताया जा रहा है, साथ ही फायरिंग की भी बात कही, पुलिस तहरीर आने के बाद अगली कार्रावाई करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]