Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: ठेकेदार धनंजय पर FIR दर्ज, वरिष्ठ PCS अधिकारी से की थी धोखाधड़ी

हल्द्वानी: राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में मजबूत पकड़ रखने वाले ठेकेदार धनंजय गिरी के खिलाफ एक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ठेकेदार पर पहले से भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।

सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार धनंजय गिरी ने एक हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर पीसीएस अधिकारी को तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट 40 लाख रुपये में बेचने का झांसा दिया था। अधिकारी ने विश्वास जताते हुए उसे पांच लाख रुपये का चेक अग्रिम रूप में दे दिया। बाद में पता चला कि जिस फ्लैट की बिक्री का सौदा किया गया था, उस पर पहले से ही एक निजी बैंक का लोन चल रहा था, जिसे हटाया नहीं जा सकता था।

जब अधिकारी को इस धोखाधड़ी का आभास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। काठगोदाम थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि ठेकेदार धनंजय गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही उस निजी बैंक के अज्ञात अधिकारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसने लोन की जानकारी छिपाई।

बताया जा रहा है कि धनंजय गिरी पूर्व में ठेकेदारी के कार्यों में सक्रिय था और उसने विभिन्न सरकारों में सत्तासीन नेताओं के संरक्षण में अपना प्रभाव स्थापित किया। उसके खिलाफ हल्द्वानी के कई थानों में गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से भी दर्ज हैं। साथ ही धनंजय गिरी द्वारा पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य किया जाता था। ब्याज माफियाओं के शिकंजे में फंसा धनंजय गिरी इन दिनों हल्द्वानी से फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर धनंजय से जुड़े अन्य लोगों को भी पूछताछ के दायरे में लाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]