Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा के चुनाव सम्पन्न, रमनदीप सिंह साहनी बने मुख्य सेवादार, हारे जगमीत सिंह ‘मीती’

हल्द्वानी में गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा संस्था के लिए आज हुए चुनाव में सरदार रमनदीप सिंह साहनी मुख्य सेवादार (अध्यक्ष) निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जगमीत सिंह आनंद ‘मीती’ को भारी मतों से पराजित कर जीत हासिल की।चुनाव परिणाम घोषित होते ही संगत में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने साहनी का जोरदार स्वागत किया। जीत के बाद गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी ठाकुर सिंह द्वारा अरदास की गई, जिसके उपरांत प्रसाद और मिष्ठान का वितरण किया गया। सरदार विरेंद्र सिंह चड्ढा ने रमनदीप सिंह साहनी को बधाई देते हुए कहा कि संगत को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि साहनी गुरु घर की मर्यादा को बनाए रखते हुए सिक्खी के प्रचार-प्रसार में सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।नव निर्वाचित मुख्य सेवादार रमनदीप सिंह साहनी ने संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब की सेवा को और मजबूत करेंगे तथा धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को नए स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। चुनाव अधिकारी परमजीत सिंह संटी, अमरजीत सिंह बिंद्रा, सरबप्रीत सिंह, गुलबीर सिंह, गुरमीत सिंह और इंद्रपाल सिंह की निगरानी में चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]