Connect with us

कुमाऊँ

रसोई में दुपट्टे से झूलती मिली किशोरी, मां के उड़े होश

ऊधमसिंह नगर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हत्या, लूट, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हर दिन बढ़ रहे है। अब रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में किशोरी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मूलरूप से ग्राम उदरा बरेली निवासी ओम प्रकाश अपनी पत्नी रामबेटी के साथ ट्रांजिट कैंप के शिवनगर वार्ड नंबर आठ निवासी श्रीपाल के मकान में किराए में रहता हैं। वह ओमेक्स सोसायटी में साफ -सफाई का काम करते हैं। ओमप्रकाश की 9 बेटियां है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि पांच बेटियां घर में ही रहती हैं।

आज सुबह ओमप्रकाश काम पर चला गया। पत्नी रामबेटी और अन्य बच्चे घर के बाहर ही थी। इस दौरान छठे नंबर की 15 साल की पुत्री मनीषा रसोई घर में गई और दुपटटे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब कुछ देर बाद मां रसोई घर में पहुंची तो मनीषा को लटका देख होश उड़ गए। उसने हो-हल्ला कर दिया। इसे बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसआई मनोज कुमार महिला पुलिस कर्मियों ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]