Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के सहायक प्राध्यापक कृष्ण चन्द्र मिश्रा हुए सम्मानित…

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून के सहायक प्राध्यापक कृष्ण चन्द्र मिश्रा को वर्ष २०२५ के लिए आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग का उत्कृष्ट अनुभाग स्वयंसेवक का पुरस्कार मिला। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून के सहायक प्राध्यापक कृष्ण चन्द्र मिश्रा को वर्ष २०२५ के लिए आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग का उत्कृष्ट अनुभाग स्वयंसेवक का पुरस्कार दिनांक ०१ फ़रवरी २०२६ को कानपुर में आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग के अध्यक्ष प्रो. योगेश कुमार सिंह, प्रोफेसर आई.आई.टी.कानपुर, प्रो. सतीश कुमार सिंह,प्रोफेसर आई.आई.आई.टी.इलाहाबाद , प्रो. राघवेंद्र चौधरी, प्रोफेसर आई.आई.टी. कानपुर प्रो.मोहम्मद रिहान, निर्वाचित अध्यक्ष आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग, डायरेक्टर जनरल, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोलर एनर्जी और प्रोफेसर ए.एम.यू.अलीगढ़, सचिव प्रो.आर.के.सिंह,प्रोफेसर आई.आई.टी बी.एच.यू, बनारस, संयुक्त सचिव प्रो.वरुण काकर, बी.टी.के.आई.टी, द्वारहाट की उपस्थिति में दिया गया। आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग वार्षिक आम सभा की बैठक में विशेष उपस्थिति प्रो.एस एन.सिंह, वरिष्ठ प्रोफेसर आई.आई.टी. कानपुर और वर्तमान निदेशक आई.आई.आई.टी.एम.,ग्वालियर के साथ-साथ प्रो. जे. रामकुमार, वरिष्ठ प्रोफेसर आई.आई.टी.कानपुर की रही। अवार्ड की घोषणा प्रो.आशीष कुमार, एम.एन.आई.टी., इलाहाबाद व अध्यक्ष, पुरस्कार समिति, आई.ई.ई.ई.उत्तर प्रदेश अनुभाग द्वारा की गई।
कृष्ण चन्द्र मिश्रा को वर्ष २०२५ में “आई.ई.ई.ई. यूपी सेक्शन की गतिविधियों में महत्वपूर्ण स्वैच्छिक योगदान के लिए, जिसमें कार्यक्रमों का समन्वय, प्रशासनिक सहायता और सेक्शन-स्तरीय पहलों में निरंतर भागीदारी शामिल है” में अग्रणीय योगदान हेतु दिया गया। वर्ष २०१६ से लगातार कृष्ण चन्द्र मिश्रा द्वारा महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, सुद्धोवाला, देहरादून में आई.ई.ई.ई. डब्लू.आई.टी. स्टूडेंट ब्रांच के कॉउंसलर रहते हुए, वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करवाते रहे है। वर्ष २०१८ से २०२० तक यंग प्रोफेसनल एफिनिटी ग्रुप, आई.ई.ई.ई. यूपी सेक्शन के चेयर रहे है, साथ ही वर्ष २०२१ से २०२३ तक आई.ई.ई.ई. यूपी सेक्शन के जॉइंट सेक्रेटरी भी रहे है। वर्ष २०२५ में सेक्शन हिस्ट्री एंड पब्लिकेशन समिति, आई.ई.ई.ई. यूपी सेक्शन के चेयर भी रहे। वर्तमान में श्री मिश्रा आई.ई.ई.ई. डब्लू.आई.टी.वुमेन इन इंजीनियरिंग एफिनिटी ग्रुप के सलाहकार भी है व साथ ही इंस्टीटूशन ऑफ़ इंजीनियर्स(IE) उत्तराखण्ड चैप्टर में एग्जीक्यूटिव समिति के सदस्य भी है।
आई.ई.ई.ई. डब्लू.आई.टी. स्टूडेंट ब्रांच के कॉउंसलर श्री कृष्ण चन्द्र मिश्रा ने इस पुरुस्कार का श्रेय स्टूडेंट ब्रांच की छात्राओ, आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग के सभी अधिकारीगण, वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति महोदया डॉ. तृप्ता ठाकुर व समस्त अधिकारीगण, संस्थान निदेशक प्रोफ.मनोज कुमार पाण्डा और सभी फैकल्टी मेंबर्स के साथ-साथ धर्मपत्नी श्रीमती अमिता मिश्रा को दिया।
प्रो.एस एन.सिंह, वरिष्ठ प्रोफेसर आई.आई.टी. कानपुर और वर्तमान निदेशक आई.आई.आई.टी.एम.,ग्वालियर का कृष्ण चन्द्र मिश्रा ने ह्रदय से आभार व्यक्त किया। सहायक प्राध्यापक कृष्ण चन्द्र मिश्रा ने कहा, आई.ई.ई.ई. को जितना भी सीखा है वो प्रो.एस एन.सिंह सर के मार्गदर्शन में ही सीखा है। प्रो.एस एन.सिंह सर हमेशा एक ऊर्जा की तरह प्रेरणाश्रोत रहे है।
श्री कृष्ण चंद्र मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर डब्ल्यू.आई.टी.देहरादून ने साथ ही एक्टिविटी बेस्ड चैप्टर इंसेंटिव अवार्ड में तीसरा स्थान व सर्वश्रेष्ठ सोसायटी पुरस्कार, बी.टी. के.आई.टी.द्वारहाट के छात्रों व डॉ वरुण काकर, असिस्टेंट प्रोफेसर बी.टी.के.आई.टी., द्वारहाट के साथ भी प्राप्त किया। वर्तमान में पुरस्कृत उपरोक्त दोनों सोसाइटी के चेयर डॉ.वरुण कुमार काकर, असिस्टेंट प्रोफेसर बी.टी.के.आई.टी., द्वारहाट और सचिव कृष्ण चन्द्र मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर डब्ल्यू.आई.टी.देहरादून है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]