Connect with us

उत्तराखण्ड

मालिकाना हक को लेकर दीपक ने किया लोगों को जागरूक…

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा क्षेत्र के गोकुल नगर में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मालिकाना हक दिलाने को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बल्यूटिया ने दमुवाढुंगा के लोगों को मालिकाना हक के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहने का भरोसा दिया।

कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जवाहर ज्योति दमुआढुंगा की जनता को जमीन के मालिकाना हक से वंचित कर दिया है। इस भाजपा सरकार ने 13 मई 2020 को लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए अधिसूचना जारी कर यहां की जनता के मालिकाना अधिकार के हक को छीन लिया है। जबकि इससे पहले 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने जवाहर ज्योति दमुआढुंगा को जमीन का मालिकाना हक दिलाने का आदेश जारी कर दिया था।

इसके लिए बाकायदा 20 दिसम्बर 2016 को अधिसूचना जारी कर सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाएं संपादित करने के आदेश दिए थे। जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने उस आदेश को रद्द करने का काम किया है। इससे क्षेत्र की जनता बेहद मायूस है। इसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। कोर्ट ने मामले में प्रदेश सरकार से 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। इस दौरान लोगों ने संकल्प लिया कि जब तक उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल जाता तब तक वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

दीपक ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। बैठक में पूर्व प्रधान महेशानंद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीवन तिवारी, जगदीश भारती, भगवती देवी, एडवोकेट बृजेश बिष्ट, मनोज टम्टा, राहुल आर्य, कुनाल गोस्वामी, विमला कश्यप, हेमा आर्य, बीना बोरा, ज्योति मेहरा, मीना कश्यप, रागिनी सागर, गीता देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]