Connect with us

उत्तराखण्ड

यशपाल से मिले दीपक… कहा भव्य विजय शंखनाथ रैली से कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश…

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कुमाऊं मीडिया प्रभारी दीपक ब्ल्यूटिया ने आज कांग्रेस नेता यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य का हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अपने दर्जनों समर्थकों के साथ यशपाल आर्य के आवास पर पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यशपाल आर्य कांग्रेस के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं, वह 2017 विधानसभा चुनाव से पहले किन्हीं कारणों से भले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन वह हमेशा से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे।

यशपाल आर्य ने हमेशा पंक्ति के आखिरी छोर तक विकास करने के सिवा और कोई दूसरा काम नहीं किया। इसीलिए उन्होंने अब भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में घर वापसी कर ली है और उनके आने से कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तराखंड में मजबूत हुई है, तो वही कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। 18 अक्टूबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी यशपाल आर्य की घर वापसी पर एक भव्य विजय शंखनाथ रैली का आयोजन करने जा रही है। जिसमें, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के सभी विधायक, पदाधिकारी और पूरे उत्तराखंड से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]