Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : शिवेंद्रालय स्पेशल स्कूल हिम्मतपुर तल्ला में राष्ट्रीय खेल दिवस पर दीपक बलूटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभांरभ…

शिवेंद्रालय स्पेशल स्कूल में
राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह ।
शिवेंद्रालय स्पेशल स्कूल, हिम्मतपुर तल्ला में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन।
29 अगस्त 2025 को शिवेंद्रालय स्पेशल स्कूल, हिम्मतपुर तल्ला में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।
बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री दीपक बलूटिया व दिनेश चंद्र पंतोला जीद्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । विशेष रूप से सक्षम छात्र- छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और समूह गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा योगा सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा मंचन कर लोगों को हतप्रभ कर दिया। पिक एंड ड्रॉप रेस, म्यूजिकल चेयर और अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दीपक बल्यूटिया व दिनेश चंद्र पंतोला द्वारा विजेता छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा संस्था के सार्थक प्रयासों की सराहना की ।
इस अवसर पर शिवेंद्रालय की संस्थापक श्रीमती भावना धौनी, प्रधानाचार्य तनुजा चुफाल ,वंडर ब्रेन फाउंडेशन की सचिव और काउंसलर मीता जोशी, दिनेश चंद्र पंतोला, गीता पाण्डेय ,आस्था कांडपाल ,मधु चिल्कोटी
मीतू मैम ,मीरा राज, गंगा खनी, निशा उपाध्याय
पूजा बिष्ट ,रवि जोशी,स्वीटी अधिकारी ,नीलम रौतेला आदि उपस्थित रहे ।
(तनुजा चुफाल)
प्रधानाचार्य
शिवेंद्रालय स्पेशल स्कूल
हिम्मतपुर तल्ला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]