Connect with us

उत्तराखण्ड

जरूरतमंदों के मसीहा बने दीपक बल्यूटिया।

हल्द्वानी में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कोविड काल मे जरूरत मन्दो की सेवा करने का बीड़ा उठाया हुआ है। बुधवार को पूर्व ग्राम प्रधान बची सिंह बिष्ट व बबिता बिष्ट की सूचना पर गोलापार देवला मल्ला व देवला तल्ला के 40 जरुरतमंद परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई। अब तक उन्होंने 595 जरूरतमन्दों तक मदद पहुचा दी है। इस दौरान पूर्व प्रधान बची सिंह व बबिता बिष्ट ने लोगों में मास्क व सेनेटाईजर भी वितरित किए।


दीपक ने बताया कि कोरोना कर्फ़्यू के चलते उन्होंने हल्द्वानी के दमुआढूँगा, राजपुरा, बनभूलपुरा, शीशमहल, काठगोदाम, जज फार्म, गोलापार आदि क्षेत्रों के करीब 595 जरूरतमंद परिवारों तक राशन उपलब्ध कराया है। उनका कहना था कि वर्तमान परिस्थिति में दैनिक कार्य कर रहे लोंगों के काम बंद हो जाने की वजह से लोगों की आजीविका का संकट उपन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में जो एनजीओ, स्वयं सेवी संस्थाएँ व सामाजिक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से लोगो की सेवा कर जनहित का कार्य कर रहें हैं जो कि बधाई के पात्र हैं। दीपक ने संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर उन्हें आर्थिक सहायता पहुँचाने की मांग सरकार से की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]