आध्यात्मिक
उत्तरकाशी : विश्वनाथ मंदिर सहित शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़,एसपी कमलेश उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन करवाने के दिए निर्देश…
महाशिवरात्रि पर्व पर विश्वनाथ मन्दिर सहित शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़।🔹SP उत्तरकाशी द्वारा विश्वनाथ मन्दिर पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, पुलिस जवानों को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित दर्शन करवाने के दिये निर्देश। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर सहित जनपद के समस्त शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ हैं। प्रातः से ही भागीरथी नदी घाटों आस्था की डुबकी लगाकर बाबा विश्वनाथ मन्दिर तथा शिवालयों में जलाभिषेक के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा काशी विश्वनाथ मन्दिर पहुंचकर पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को चैक किया गया। मन्दिर परिसर में ड्यूटीरत पुलिस जवानों को श्रद्धालुओं के साथ सभ्य व्यवहार करने के साथ सभी को कतारबद्ध तरीके से सरल, सुगम तथा व्यवस्थित दर्शन करवाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उनके द्वारा शिव भक्तों को शिवरात्रि की शुभकामनायें देते हुये पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया। व्यवस्थाओं को बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। उनके द्वारा शिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ मन्दिर में जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना भी की गयी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को सकुशल एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है। जनपद के प्रमुख मंदिरों, शिवालयों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनात की गई है। मंदिर परिसरों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, पार्किंग स्थलों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरती जा रही है। सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन के साथ नदी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ SDRF, फायर एवं अन्य आपदा दल तैनात हैं।इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीमती भावना कैन्थोला, व0उ0नि0 श्री सुखपाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।





