Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर पत्रकार के सवाल पर भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम का विवादित जवाब, प्रदेशभर में आक्रोश (वीडियो)

देहरादून: केदारघाटी में कल हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मृत्यु ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। श्रद्धालुओं की जान चली जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जब पत्रकारों ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से सुरक्षा संबंधी सवाल किया, तो उनका जवाब न सिर्फ चौंकाने वाला था, बल्कि गैर जिम्मेदाराना भी माना जा रहा है।गौतम ने पत्रकार के सवाल पर कहा “आप ही हेलीकॉप्टर चला लो और गारंटी देकर चलाइये कि कोई नहीं मरेगा।”उनके इस तंजभरे बयान ने न केवल मीडिया जगत को आहत किया, बल्कि प्रदेशभर में आक्रोश की लहर दौड़ा दी। विपक्षी दलों ने इसे बेहद असंवेदनशील बताते हुए भाजपा से माफी की मांग की है।विपक्ष का कहना है कि जब श्रद्धालुओं की सुरक्षा का सवाल हो, तब ऐसा बयान न केवल दु:ख को बढ़ाता है, बल्कि शासन-प्रशासन की जिम्मेदारियों से भी मुंह मोड़ने जैसा है। कांग्रेस सहित अन्य दलों ने हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा जांच की मांग की है और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया है।हालांकि, भाजपा संगठन के कुछ पदाधिकारियों ने गौतम के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी मंशा किसी की भावनाओं को आहत करने की नहीं थी, लेकिन जनभावनाओं को देखते हुए उन्हें अपने शब्दों पर पुनर्विचार करना चाहिए।हेलीकॉप्टर हादसे के बाद एक ओर जहां श्रद्धालुओं के परिजन सदमे में हैं, वहीं अब भाजपा नेताओं के गैरसंवेदनशील बयानों से आम जनता की पीड़ा और गहरी होती जा रही है। लोगों की मांग है कि हादसों पर सियासत नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और जवाबदेही दिखाई जानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]