Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : ट्रैफिक में तैनात सिपाही आकाश कुमार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया सम्मानित…

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल की टीम द्वारा आज पुलिस के कर्मठ जांबाज सिपाही कांस्टेबल यातायात आकाश कुमार जी को एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा जी के सम्मुख सम्मानित किया गया,जिसके द्वारा एक महिला के लाखों रुपये के जेवरात जो किसी बैग में रोडवेज चौराहे से गुम हो गये थे आकाश कुमार जी के द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त बैग को सकुशल बरामद कर उक्त महिला को वापस दिलाया,और अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया,आपकी इस उत्कृष्ट कार्य की संगठन ने प्रशंषा करते हुए सम्मानित किया,जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता जी ने कहा कि ऐसा सिपाहियों के सराहनीय कार्यों से ही उत्तराखंड की पुलिस को मित्र पुलिस का तमगा मिला है,हम आकाश कुमार जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।सम्मानित करने प्रदेश संयुक्त महामंत्री नवनीत राणा, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल,संगठन मंत्री उपेंद्र कनवाल, ग्रामीण इकाई कुसुमखेड़ा के महामंत्री पवन वर्मा,उर्वशी बोरा, गीता बिस्ट,युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल ,अमरजीत सिंह सेठी ,नीरज गुप्ता, सलडी के नगर अध्यक्ष आशीष सिंह सहित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]