Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना, ‘वोट चोर–गद्दी छोड़ो’ रैली में होंगे शामिल

हल्द्वानी: दिल्ली के रामलीला मैदान में कल कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही ‘वोट चोर-गद्दी छोड़ो’ रैली को लेकर देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज हल्द्वानी से भी बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संसद के अंदर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे को मजबूती से उठाया है। इसी विषय को लेकर अब दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित की जा रही है।

विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि इस रैली में हल्द्वानी सहित उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे और लोकतंत्र से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]