Connect with us

उत्तराखण्ड

बिन्दुखत्ता में युवती को काम का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म…

सफाई का काम दिलाने के बहाने एक युवती से बिंदूखत्ता के इंद्रा नगर स्थित वाटर पार्क में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने युवती को बुरी तरह से पीटा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इंद्रा नगर निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को बताया कि इंद्रा नगर का वार्ड नंबर तीन निवासी बिहारी नाम का व्यक्ति उसे साफ-सफाई का काम दिलाने के बहाने बिंदुखत्ता इंद्रानगर स्थित वाटर पार्क में ले गया। जहां बिहारी के दो साथी राकेश व फौजी नाम के युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि इन दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लालकुआं पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इनका तीसरा साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]