Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली : खैनुरी गांव की बच्चियों की स्थिति का सीएम पुष्कर धामी ने लिया संज्ञान, डीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने बच्चियों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराकर मदद को बढ़ाया हाथ…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने चमोली तहसील के खैनुरी गांव की लवली और आरुषि की मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रशासन की टीम ने गुरुवार को खैनुरी गांव पहुंचकर अकेले रह रही बच्चियों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई हैं। साथ ही उनकी मां से भी संपर्क कर घर लौटने को लेकर संवाद स्थापित किया है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि खैनुरी गांव की लवली और आरुषी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें बच्चियां पिता की मृत्यु हो जाने और मां के साथ न होने से हो रही परेशानियों को बता रही थी।जिसका मा. मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को बच्चियों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। जिस पर गुरुवार को समाज कल्याण विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने खैनुरी गांव पहुंचकर जहां उन्हें आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई हैं। वहीं हरिद्वार में रह रही उनकी मां से संपर्क कर बच्चियों की स्थिति के बारे में बताते हुए संवाद स्थापित किया। जिस पर महिला की ओर से जल्द घर लौटने की बात कही गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मामले में उप जिलाधिकारी को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का बच्चियों की पात्रता के अनुरूप लाभ देने और हर संभव मदद करने के आदेश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]