Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- पूर्व सीएम एनडी तिवारी को सीएम पुष्कर धामी ने किया याद, विकास पुरुष थे एनडी…

यह फोटो ये बयां करने के लिए काफी है कि एक नेता ही दूसरे नेता को पहचानता है। उत्तराखंड राज्य में विकास की नींव का पत्थर लगाने वाले नारायण दत्त तिवारी की याद केवल राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आई। नारायण दत्त तिवारी का सीएम धामी के राजनैतिक विकास में कोई योगदान नहीं है लेकिन वर्तमान में राज्य सत्ता का सुख भोग रहे कई मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष सहित सत्ता का सुख भोग चुके तमाम नेताओं की फेहरिस्त है, जिनका राजनैतिक करियर नारायण दत्त तिवारी की देन है। लेकिन उन्होंने किसी ने राज्य के इस पुरोधा को याद नहीं किया। 14 वर्ष पूर्व तक नारायण दत्त तिवारी का राजनीति में वो भौकाल था कि यदि दिल्ली चले जाएं तो सबके कान खड़े हो जाते थे कि एनडी तिवारी दिल्ली क्यों आए? मात्र इतने कम समय में राज्य के कांग्रेसियों और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में अपनी जगह बनाने में कामयाब नेताओं ने एनडी तिवारी को भुला दिया। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धाभाव से याद किया और नमन किया। जो अतीत का सम्मान करना जानता है वही वर्तमान को संभालना जानता है और भविष्य को बनाना जानता है। पुष्कर सिंह धामी जब नारायण दत्त तिवारी के मुख्यमंत्रित्व काल में उनसे मिलने जाते थे तब वह केवल भाजयुमो के एक पदाधिकारी होते थे लेकिन एनडी तिवारी दलगत भाव से उपर उठकर उनका ऐसा सम्मान करते थे जैसे किसी मंत्री का करते हो। शायद एनडी तिवारी जानते थे कि पुष्कर सिंह धामी इस राज्य का भविष्य है। एनडी तिवारी का स्टाफ भी पुष्कर सिंह धामी को राजनेता के रूप में देखता था और सम्मान करता था। पुष्कर सिंह धामी के कार्यसंस्कृति और राजनैतिक व्यवहार में कभी कभी नारायण दत्त तिवारी की शैली परिलक्षित होती है जो उनको राज्य की अन्य लीडरशिप से अलग करती है और उनको प्रथम श्रेणी का राजनेता बनाती है। जिस धरती से पुष्कर सिंह धामी आते हैं वहां की तीन लीडरशिप गोविंद बल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी और भगत सिंह कोश्यारी ने पूरे देश की राजनीति को प्रभावित किया है। पुष्कर सिंह धामी के हाथों में वो महान राजनैतिक विरासत है और निश्चित रूप से वो इस विरासत को वहां तक लेकर जाएंगे जहां से देश दुनिया प्रभावित होगी। नारायण दत्त तिवारी की तरह पुष्कर सिंह धामी भी राजनीति की पाठशाला बनेंगे और नेता बनाने का केंद्र बनेंगे। नारायण दत्त तिवारी की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद करने के लिए पुष्कर धामी को अनंत शुभकामनाएं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]