Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर CM धामी ने ली अहम बैठक

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की कानून व्यवस्था, विकास कार्य, जंगलों में लगने वाली आग, पानी की समस्या, शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर एक समीक्षा बैठक की है। बैठक कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टीसी समेत सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया आगामी होली का त्यौहार है ऐसे में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मियों का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में जंगलों में लगने वाली आग को तत्काल बुझाया जाए, वन विभाग का रिस्पांस कम समय में हो, इसके निर्देश दिए गए हैं। पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह जनहित के विषय पर गंभीरता से कम करें, शहर में विकास कार्य कई सारे हो रहे हैं, इसके चलते कुछ दिक्कतें आम लोगों को हो रही है, उन्होंने जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]