Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में भारतीय न्यायिक व्यवस्था पूरी तरह से होगी स्वदेशी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी के मार्गदर्शन और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व में अब भारतीय न्यायिक व्यवस्था पूरी तरह से स्वदेशी होगी। आज से ब्रिटिश राज के औपनिवेशिक अपराध कानून बीती बातें हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज पुलिस मुख्यालय देहरादून से उत्तराखण्ड में भी इन नए कानूनों का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये नए कानून गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल कर “विकसित भारत” के संकल्प और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

उन्होंने कहा कि इन नए कानूनों के लागू होने से त्वरित न्याय का मार्ग प्रशस्त होगा और स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा। इन कानूनों को स्पष्टता और सरलीकरण के साथ न्यायिक व्यवस्था में समाहित किया गया है। निश्चित रूप से महिलाओं और कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने में भी ये क़ानून सहायक सिद्ध होंगे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]