Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बरसात से पहले नालों की सफाई तेज, नगर आयुक्त के नेतृत्व में रकसिया और कलसिया नाले में जारी कार्यों का निरीक्षण

हल्द्वानी: नगर निगम और विभिन्न विभागों द्वारा आगामी वर्षा ऋतु की तैयारियों को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में रकसिया नाले का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह नाला शिव मंदिर दमुवाढूंगा, चम्बल पुल, लालडांठ और प्रेमपुर लोशयानी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग, वन विभाग और यूयूएसडीए द्वारा कराए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि कलसिया नाले का चैनलाइजेशन कार्य सिंचाई विभाग द्वारा पूरी तरह से पूर्ण कर लिया गया है।

नगर निगम हल्द्वानी द्वारा रकसिया नाले की कुल 7 किलोमीटर लंबाई में सफाई और चैनलाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें से लगभग 3.5 किलोमीटर हिस्से की सफाई पूरी कर ली गई है।

नगर निगम क्षेत्र में मौजूद 15 अन्य नालों का भी निरीक्षण किया गया, जिनमें से करीब 70% कार्य पूरा हो चुका है। ठेकेदारों को मई माह के अंत तक कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण में मिली प्रगति इस प्रकार है:

  1. नगर निगम क्षेत्र के 14 नालों की तलीझाड़ का कार्य – 70% पूर्ण, 5 जून तक पूर्णता का लक्ष्य।
  2. रकसिया नाला – 55% कार्य पूर्ण, 5 जून तक पूर्ण होने की संभावना।
  3. कलसिया नाला – कार्य पूर्ण।
  4. गोलपार फीडर नहर और सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की नहर – 66% कार्य पूर्ण, 10 जून तक कार्य पूर्ण होगा।
  5. बिठौरिया नंबर 1 चौकी नाला – 20% कार्य पूर्ण, 31 जुलाई तक कार्य पूर्ण होगा।
  6. ब्योराखाम नाला – 28 मई को निविदा खोली जाएगी।
  7. देवखड़ी नाला – कार्य प्रगति पर है।

इसके अतिरिक्त सड़क चौड़ीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की और स्थानीय जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]