Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक की सबसे बड़ी क्षेत्र पंचायत सीट से चिराग बोरा निर्विरोध होकर ब्लॉक प्रमुख की मजबूत दावेदारी

भीमताल (नैनीताल): भीमताल विकास खंड की सबसे बड़ी क्षेत्र पंचायत सीट से चिराग बोरा निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। यह सीट ओखलढुंगा, पनियामेहता, पनियाबोर और गुमालगांव जैसे चार ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनी है। चिराग की यह जीत उन्हें ब्लॉक प्रमुख पद की रेस में एक मजबूत दावेदार बना रही है।

चिराग बोरा ने अपनी जीत को क्षेत्रवासियों की जीत बताया और कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और पूरी निष्ठा से सेवा करेंगे। चिराग ने साफ किया कि यदि पार्टी नेतृत्व उन पर भरोसा जताता है, तो वे ब्लॉक प्रमुख पद की सीट जीतकर दिखाएंगे।

अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि पार्टी नेतृत्व किसे प्रमुख पद के लिए समर्थन देता है। चिराग ठाकुर के निर्विरोध चुने जाने से उनकी दावेदारी निश्चित रूप से और मजबूत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]