Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: फिर विवादों में आया चंदन हॉस्पिटल, जिंदा मरीज को रिकॉर्ड में मृत दिखाने का आरोप, परिजनों में आक्रोश

हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला इतना चौंकाने वाला है कि सुनकर हर कोई हैरान है। अस्पताल में भर्ती 62 वर्षीय मरीज हेमा देउपा को अस्पताल रिकॉर्ड में 15 फरवरी की तारीख में मृत दिखा दिया गया, जबकि परिजनों का दावा है कि वह अभी भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। परिजनों के अनुसार जब वे अस्पताल के दस्तावेज देखने पहुंचे तो फाइल में डेथ एंट्री दर्ज मिली। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना वास्तविक पुष्टि के मृत्यु दर्ज कर दी। मामले की शिकायत पुलिस में की गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

यह पहला मौका नहीं है जब चंदन हॉस्पिटल पर गंभीर सवाल उठे हों। इससे पहले भी अस्पताल पर बकाया बिल के नाम पर मृतक का शव परिजनों को तुरंत न सौंपने और अतिरिक्त भुगतान मांगने जैसे आरोप लग चुके हैं। उस मामले में भी विवाद बढ़ने के बाद पुलिस दखल के बाद मामला शांत हुआ था। इसके अलावा इलाज में लापरवाही, अनावश्यक जांच और अधिक बिल वसूली जैसी शिकायतें भी समय-समय पर चर्चा में रही हैं। कुछ मामलों में परिजनों ने अस्पताल परिसर में धरना तक दिया था।

घटना के बाद शहर में आक्रोश देखा जा रहा है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्रशासन से भी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]