Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में बैंणी सेना का शानदार प्रदर्शन, एक माह में 35 लाख से अधिक की वसूली

हल्द्वानी नगर निगम की बैंणी सेना ने राजस्व वसूली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नगर निगम की आय में बड़ा इजाफा किया है। बीते एक माह के भीतर बैंणी सेना द्वारा 35 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई है, जिससे नगर निगम के राजस्व को मजबूती मिली है।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा द्वारा पूर्व में आयोजित बैठक में बैंणी सेना को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क वसूली को लेकर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए थे। इन्हीं लक्ष्यों के तहत बैंणी सेना ने पूरे नगर निगम क्षेत्र में सघन अभियान चलाया और बेहतर परिणाम हासिल किए।

नगर निगम सूत्रों के अनुसार, बैंणी सेना द्वारा प्रतिवर्ष 4 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व नगर निगम को प्राप्त कराया जा रहा है। वर्तमान में बैंणी सेना हल्द्वानी नगर निगम के सभी 60 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रही है।

नगर निगम प्रशासन ने कूड़ा कलेक्शन शुल्क का भुगतान न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु रखने और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में वसूली अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि स्वच्छ हल्द्वानी के साथ-साथ नगर निगम की आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]