Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : स्व इंदिरा हृदयेश की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, कांग्रेस समेत बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

हल्द्वानी में उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन की पहल उनके पुत्र एवं हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई।श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं इंदिरा हृदयेश की विचारधारा से जुड़े लोग सम्मिलित हुए।सभा के दौरान सभी नेताओं ने स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अपने भावपूर्ण शब्दों में उन्हें याद किया। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि इंदिरा हृदयेश न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ थीं बल्कि एक संवेदनशील जननेता भी थीं जिन्होंने हल्द्वानी समेत समूचे उत्तराखंड के विकास के लिए अहम कार्य किए।सभी वक्ताओं ने इस बात को एक स्वर में स्वीकारा कि स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी शहर को एक नई पहचान दी, जिसकी गूंज आज भी यहां के विकास में दिखाई देती है। उनके द्वारा शुरू की गई योजनाएं और उनकी दूरदृष्टि आज भी जनसेवा के क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]