Connect with us

आध्यात्मिक

भीमताल : विधायक कैड़ा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने छोटा कैलाश मंदिर में महाशिवरात्रि मेले का किया शुभारंभ…

विधायक कैड़ा व जिलापंचयात अध्यक्ष ने किया छोटे कैलाश मंदिर मै महाशिवरात्रि को होने वाले मेले का शुभारम्भ

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने कल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छोटे कैलाश मदिर मै होने वाले मेले का आज शुभारम्भ किया! स्थानीय महिलाओ व ग्रामीणों ने पहाड़ी सस्कृति और रीति रिवाज के साथ मंदिर तक कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली!
विधायक कैड़ा ने कहा छोटे कैलाश मंदिर मै महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है छोटा कैलाश मंदिर मै दूर -दूर से लाखो शिव भक्त पूजा अर्जना करने आते है विधायक ने कहा छोटा कैलाश मंदिर के विकास करने और पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया गया है छोटा कैलाश मंदिर को मदिर माला मिशन योजना से जोड़ने हेतु मुख्य्मंत्री घोषणा मै सम्मलित कर लिया है भविष्य मै इस मेले को और बेहतर और भब्य रूप दिया जायेगा!विधायक कैड़ा ने कहा मंदिर के सौन्दर्यकरण, व अन्य समस्याओं का समाधान हो इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है विधायक ने पुलिस प्रशांसन से सुरक्षा व्यवस्था मै नजर रखने को कहा, अन्य पेयजल, विधुत व्यवस्थाओ को दुरस्त करने को कहा! विधायक कैड़ा ने सभी जनप्रतिनिधियों से मेले को सफल बनाने मै अपना सहयोग करने की अपील की! क्षेत्र के लोगो ने विधायक कैड़ा का फूल मालाओ से स्वागत कर धन्यवाद दिया! विधायक के साथ
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मववाल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमल जोशी, अनिल चनोतिया, कमलेश भट्ट, तिलोचन पलडीया, आंनद दर्मवाल,उमेश पलेडीया, संतोष शर्मा, राघव, प्रधान रोहित पलेडीया,लीला देवी, पंकज महरा, महेश बेलवाल, ,मंदिर समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारी, सभी शिव भक्त ग्रामीण जन मौजूद रहे!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]