Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सीएम धामी के रोड शो से पहले मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू का बयान, देखिए क्या बोले (वीडियो)

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट के समर्थन में एक विशाल चुनावी रोड शो करेंगे,दोपहर 1:20 से लेकर 2:20 बजे तक के इस रोड शो को भाजपा के लिए मजबूती का बड़ा कदम माना जा रहा है। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि मुख्यमंत्री के रोड शो से चुनावी माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में बदल जाएगा।

अनिल कपूर ने हल्द्वानी में दिए बयान में दावा किया कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से भाजपा को समर्थन देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के निगमों के साथ ही अन्य हर क्षेत्र में विकास कर रही है, और यह चुनावी रोड शो इस विकास कार्य को जनता के बीच प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा,जिसमें भारी संख्या में भीड़ होगी,भाजपा नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति से हल्द्वानी में भाजपा के पक्ष में माहौल बनेगा और मेयर पद के लिए गजराज बिष्ट की दावेदारी को और बल मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]