Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- होली से पहले पुलिस ने पकड़े यह नशे के तस्कर…

होली के त्यौहार के मद्देनजर स्मैक और शराब तस्करी बढ़ गई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने 101 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले हैं, जो काफी समय से हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्मैक की तस्करी कर रहे थे। और होली के त्यौहार के मद्देनजर ये स्मैक तस्करी तेजी से की जा रही थी।

पकड़े गए तस्कर गुलाब सिंह और रविंद्र कुमार बरेली के फतेहगंज के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए दोनों आरोपी काफी समय से शहर में आकर स्मैक बेचने का काम कर रहे थे, जिनकी पुलिस को तलाश थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]