Connect with us

खबर विशेष

बरेली-जागेश्वर धाम में अभद्रता के बाद सांसद धर्मेंद्र कश्यप के जनता दरबार में पहुंचा काला नाग, भाग खड़ी हुई जनता

बरेली-बीते दिनों जागेश्वर धाम मंदिर में पुजारी से अभद्रता और गालीगलौज करने केे आरोपी उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के जनता दरबार में उस समय सब चौक गये जब अचानक एक नाग उनकेे दरबार में आ गया। नाग को देखकर लोगों को हडक़ंप मच गया। कुछ लोग शनिवार को जागेेश्वर धाम में शिव का अपमान करने को लेकर चर्चाएं करने लगे।

बताया जा रहा है कि यूपी आंवला से भाजपा के सांसद धमेंद्र कश्यप रविवार को कांधरपुर गांव स्थित आवास पर जनता की समस्याएं सुन रहे थे। तभी एक नाग निकल आया। नाग को देख अफरा-तफरी मच गई। नजारा देखा सांसद भी सकते में आ गये। नाग को देख जनता दरबार से कई लोग चले गये। इसके बाद सांसद के मीडिया प्रभारी ने सपेरा बुलाया। करीब एक घंटे में सपेरे ने सांप पकड़ा, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

बता दे कि शनिवार को अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम में जिस तरह से सांसद धर्मेंद्र कश्यप जागेश्वरधाम में पुजारी से अभद्रता और वहां गाली-गलौज की। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसके बाद रविवार को पूरे उत्तराखंड में इस बात को लेकर हंमागा हो गया। कई राजनीतिक दलों ने यूपी की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। लगातार हंगामे को देखते हुुए पुलिस ने सांसद कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Continue Reading
You may also like...

More in खबर विशेष

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]