Connect with us

उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ सड़क मार्ग मलवा आने से हुआ बाधित, प्रशासन मार्ग खुलवाने में जुटा (वीडियो)

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दया के पास पुल पर मलबा आने के चलते वाहन जाम में फस गए हैं, चार धाम यात्रा के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है, लेकिन मलवा आने के कारण मार्ग बंद हो गया है। जिसके चलते हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। बद्रीनाथ धाम को जाने और आने वाले यात्री बीच में ही फंसे हुए हैं।

आज सुबह पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और मलवा सड़क पर आ गया, जिसके चलते मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था। हालांकि प्रशासन द्वारा मौके पर मलवे को हटाने के लिए मशीन लगाई गई है और मलवा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि बद्रीनाथ धाम को यात्रा सुचारू की जा सके, श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द मार्ग खोलने की बात कही गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]