Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, भाजपा कर रही भव्य स्वागत की तैयारी

हल्द्वानी: श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मंदिर समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी कल हल्द्वानी दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टी की ओर से जोरदार स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमंत द्विवेदी कल दोपहर 3:00 बजे देहरादून से हल्द्वानी पहुंचेंगे। कुसुमखेड़ा स्थित बालाजी बैंक्विट हॉल से उनका स्वागत जुलूस निकाला जाएगा, जो बीजेपी कार्यालय तक जाएगा। इसके बाद पार्टी कार्यालय में एक विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
यह दौरा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हेमंत द्विवेदी बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार हल्द्वानी आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह दौरा धार्मिक और संगठनात्मक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, और इससे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]