Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: पूर्व पार्षद राधा आर्या एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार द्वारा पुष्प वर्षा कर धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती

हल्द्वानी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर में शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस उत्तराखंड की प्रदेश महासचिव पूर्व पार्षद राधा आर्या एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित जोशी द्वारा तिकोनिया क्षेत्र में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही भीम सेवकों को शीतल पेय वितरित कर उनका अभिनंदन किया गया।

राधा आर्या और विनोद कुमार ने देशवासियों को बाबा साहेब की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान ने न सिर्फ दलित समाज को, बल्कि देश की सभी महिलाओं को भी अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़ाना चाहिए और जात-पात जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए गंभीरता से विचार करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बेडकर पार्क, दमुआढूँगा में भीम भोज का भी आयोजन किया गया, जिसकी व्यवस्था राधा आर्या द्वारा की गई थी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद कुमार पिंनू, हरीश सिनौली, सूरज प्रकाश, मनोज कुमार मन्नू, चम्पा सिनौली, पंकज कुमार, दयाल, लक्की राजपूत, दीपू, सुरेश, अन्नू, निधि मीनाक्षी, सुनीता, विद्या देवी, कनक, नितिन, अनिल, हिमांशु, चंद्र देवी, देवकी नंदन, गौरव कुमार, भूपेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, पवन कनोजिया, मोहनीश कुमार, सुरेश कुमार, सुनीता देवी, प्रियंका आर्या, ऋषभ कुमार, महेश कुमार, कला देवी, हैप्पी, निशु सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]