Connect with us

आध्यात्मिक

देहरादून: चारधाम शीतकालीन यात्रा की व्यवस्थाएँ होंगी चाक-चौबंद, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मन की बात में शीतकालीन यात्रा के उल्लेख पर PM का आभार

देहरादून:
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर आगामी शीतकालीन चारधाम यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा अवधि को “स्वर्णिम अवसर” बताए जाने पर आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में यात्रा व्यवस्थाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

बैठक में योग बदरी (पांडुकेश्वर), नृसिंह मंदिर (ज्योतिर्मठ), ओंकारेश्वर मंदिर (उखीमठ), मुखवा (गंगोत्री का शीतकालीन स्थल) और खरसाली (यमुनोत्री का शीतकालीन स्थल) में सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा उपायों और धार्मिक महत्व को और सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

द्विवेदी ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धामों के कपाट बंद होते ही शीतकालीन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उल्लेखनीय उत्साह देखने को मिल रहा है। पांडुकेश्वर, ज्योतिर्मठ और उखीमठ में हाल ही के धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शीतकालीन यात्रा को नई गति प्रदान की है।

उन्होंने समिति द्वारा यात्रा मार्गों के निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय व्यापारियों के सहयोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदरीनाथ मास्टर प्लान और केदारनाथ पुनर्निर्माण जैसे कार्यों ने चारधाम यात्रा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है। शीतकालीन यात्रा भी राज्य की अर्थव्यवस्था, स्थानीय रोजगार और ग्रामीण आजीविका को नया विस्तार देगी।

मुख्यमंत्री धामी ने आश्वस्त किया कि सरकार शीतकालीन यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक सहयोग देगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]