Connect with us

उत्तराखण्ड

कोटद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य सहित तीनों अभियुक्तों को कठोर आजीवन कारावास

कोटद्वार: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोटद्वार की अदालत ने आज बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड (मुकदमा अपराध संख्या 1/22) में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य सहित तीनों दोषियों को विभिन्न धाराओं में कठोर दंड से दंडित किया है।अदालत द्वारा सुनाई गई सजाएं इस प्रकार हैं:1. अभियुक्त पुलकित आर्य को –धारा 302 आईपीसी (हत्या) में कठोर आजीवन कारावास एवं ₹50,000 जुर्मानाधारा 201 आईपीसी (साक्ष्य नष्ट करना) में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹10,000 जुर्मानाधारा 354ए आईपीसी (यौन उत्पीड़न) में 2 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹10,000 जुर्मानाधारा 3(1)(d), अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA) में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹2,000 जुर्माना2. अभियुक्त सौरभ भास्कर एवं अंकित गुप्ता को –धारा 302 आईपीसी में कठोर आजीवन कारावास एवं ₹50,000 जुर्मानाधारा 201 आईपीसी में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹10,000 जुर्मानाधारा 3(1)(d), ITPA में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹2,000 जुर्मानान्यायालय ने मृतका के परिजनों को ₹4 लाख का प्रतिकर (मुआवज़ा) प्रदान करने का भी आदेश दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]