Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल : कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कुमाऊँ प्रभारी अखिलेश सेमवाल ने प्रशासन से की यह मांग…


होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से हो रही परेशानी
क्षेत्र के होटल एवं रेस्टोरेंट स्वामियों को इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा बताया जा रहा है कि उन्हें ऊपर से ही पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण व्यवसायियों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। गैस की कमी के कारण कई प्रतिष्ठानों के सामने अपने संचालन को सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो सकता है, जिससे व्यवसायियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसायियों ने संबंधित विभाग और गैस आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों से मांग की है कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय प्रभावित न हो और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निवेदक
अखिलेश सेमवाल
सह प्रभारी, कुमाऊँ मंडल
(प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नैनीताल, उत्तराखंड)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]