Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून-गोल्डन गर्ल के बाद पुरूषों ने दिखाया दम, देवभूमि के झोली आज आये तीन और पदक

देहरादून-19वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर अंडर- 23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देवभूमि की प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। कल पंजाब के वार हीरोज स्टेडियम में पांच हजार मीटर की नेशनल रिकॉर्डधारी अंकिता ने पहला स्थान कब्जा जमााया था। अंकिता ने 17-02-22 मिनट का समय लिया। वहीं आज उत्तराखंड के परमजीत बिष्ट,अंशुल डोंडियाल और आदिश घिल्डियाल ने पदक पर अपना कब्जा जमाया।

उत्तराखंड के तीन और होनहारों ने पदक प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में देवभूमि के परमजीत बिष्ट व अंशुल डोंडियाल ने 10 हजार मीटर वॉक रेस में रजत और कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा आदिश घिल्डियाल ने शॉट पुट में रजत पदक प्राप्त प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]